पटना, जनवरी 30 -- प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित तीन दिवसीय 'इंद्रधनुष' महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने शुक्रवार को किया। पूर्व क्षेत्रिय सांस्कृतिक केंद्र कोलकता, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय व राज्य के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि कला मनोरंजन का साधन होने के साथ खुद को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम भी है। केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। जीवन में करुणा, संवेदनशीलता और कला का होना ही जीवन को सफल बनाता है। इसके बाद कलाकारों ने नृत्य से राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद साधना कुमारी व समूह ने बिहार के जट-जटिन, झिझिया से कला-संस्कृति का अद्भुद परिचय दिया। असम के बिहू नृत्य, राजस्थान के कालबेलिया नृत्य समेत अन्य राज्यों की कला-संस्...