गोरखपुर, जुलाई 11 -- गोरखपुर। भाजपा के महानगर के अध्यक्ष स्मृतिशेष देवेश श्रीवास्तव के असामयिक निधन के बाद हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचे। राज्यपाल ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। आवास पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, चिरंजीवी चौरसिया, पार्षद अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, शशिकांत सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.