महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता को सीधी सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवश्यक संसाधन वितरित किया। कहा कि इससे आम जनता को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों को किट देने के साथ-साथ नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए, जिससे बाल विकास सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री योजना, ओडीओपी किट, कृषि विभाग से संबंधित यंत्र और बीज भी वितरित किए गए, जिससे स्वास्थ्य, स्वरोजगार और कृषि क्षेत्र में लाभार्थियों को सहायता मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.