लखनऊ, फरवरी 7 -- कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के कैडेटों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद गौरवशाली रहा। विद्यालय के 90 कैडेटों के एक दल ने राजभवन पहुंचकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने कैडेटों के कौशल और उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही उन्हें जीवन में नैतिक मूल्यों और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखने की सीख दी। दल का नेतृत्व प्रधानाचार्य कर्नल सीमा मिश्रा और प्रधानाध्यापक लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन चमोली ने किया। राज्यपाल ने हाल ही में संपन्न हुए 77वें गणतंत्र दिवस परेड में विद्यालय के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की। गणतंत्र दिवस परेड में स्कूल बैंड ने सर्वश्रेष्ठ बैंड का पुरस्कार जीता था, जबकि परेड दल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। राज्यपाल ने स्कूल के शैक्षणिक परिणामों और खेलकूद गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.