गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। युवा चेतना समिति गोरखपुर द्वारा आयोजित 25वें स्वर्ण पदक सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. शिव प्रताप शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गोकुल अतिथि भवन, सिविल लाइंस में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली लोगों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि अतुल सर्राफ के अलावा गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...