पटना, फरवरी 14 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने महाशिवरात्रि के मौके पर देशवासी व प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि की रात में जागकर जप और ध्यानादि करने का विशेष महत्व है। यह त्योहार हमें भक्ति और साधना से अंतर को ऊर्जान्वित कर शिव संकल्प लेने का संदेश देता है। राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के पर्व को पूर्ण भक्ति भाव और विश्व कल्याण की भावना के साथ मनाने की अपील की है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...