पटना, जनवरी 13 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व के मौके पर प्रदेश और देशवाासियों को बधाई एवं शुभकामना दी है। राज्यपाल ने कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व का सांस्कृतिक महत्व है। इससे आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। नई फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। राज्यपाल ने कामना की है कि मकर संक्रांति एवं लोहड़ी का पर्व लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.