नैनीताल, मई 26 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने सोमवार को राजभवन में कुमाऊं मंडल और नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की प्रशासनिक, विकासात्मक और पर्यटन गतिविधियों की समीक्षा की। राज्यपाल ने यातायात जाम की स्थायी समस्या के समाधान के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर मंडल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान पर्यटन सीजन में नैनीताल में पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। उन्होंने नैनीताल के अलावा अन्य वैकल्पिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर बल दिया, ताकि पर्यटक दबाव को संतुलित किया जा सके। राज्यपाल ने आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल से कानून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.