चतरा, अगस्त 31 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को चतरा के रायफल शूटिंग क्लब के निदेशक नितीश कुमार को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान राज्यपाल ने नितीश कुमार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मार्गदर्शक खेल जगत की रीढ़ हैं, जो आने वाली पीड़ियों को नई दिशा दिखाते हैं। यह सम्मान न केवल झारखंड के लिए, बल्कि पूरे भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। मालुम हो कि नितीश कुमार अब तक 2000 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ियों को रायफल शुटिंग के क्षेत्र में तैयार कर चुके हैं। सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी उनकी देखरेख में प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर और इंडिया टीम ट्रायल्स तक पहुचे हैं। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का ही परिणाम है ...