रांची, मई 23 -- रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को दीक्षा भूमि, नागपुर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दीक्षाभूमि परिसर का अवलोकन किया। राज्यपाल ने इस ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण करते हुए कहा कि इस पावन भूमि में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धम्म की दीक्षा लेकर सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय गरिमा के मूल्यों को नया जीवन प्रदान किया। बाबासाहेब द्वारा रचित भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.