रांची, अप्रैल 30 -- रांची, संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राजभवन में झारखंड चैंबर की पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अगुवाई में ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के दोषियों को कठोर दंड दिलाने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि झारखंड का व्यापारी व उद्यमी समाज प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। चैंबर के अनुसार इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के साथ राज्य के आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, संजय अखौरी, रोहित पोद्दार, डॉ अभिषेक रामाधीन, शैलेश अग्रवाल और पत्रिका के सह संपादक प्रमोद सारस्वत शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.