मेरठ, जून 19 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए ग्रेड दिए जाने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में कुलपति डॉ. केके सिंह और उनकी टीम को सम्मानित किया। साथ ही ए ग्रेड प्रमाण पत्र भी सौंपा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने हाल ही में प्रथम चक्र में ए ग्रेड प्रदान किया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रसार सेवाओं में निरंतर उत्कृष्टता और गुणवत्ता सुधार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को नवाचार, डिजिटलीकरण, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन एवं कृषक हितैषी अनुसंधान कार्यों को भविष्य की दिशा के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अब राष्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.