रांची, मई 26 -- रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पाण्डेय द्वारा लिखित पुस्तक 'ए हैंड बुक ऑफ एंथ्रोपोलॉजिकल थॉट का राजभवन में विमोचन किया। राज्यपाल ने डॉ. पाण्डेय को पुस्तक के लेखन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। मौके पर पाण्डेय ने कहा कि इस पुस्तक में कुल 24 अध्याय के अतिरिक्त ग्रोथ ऑफ इंडियन एंथ्रोपोलॉजिकल एवं प्रश्नोत्तर खंड भी सम्मिलित हैं, जो विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...