बगहा, दिसम्बर 13 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के राज्यपाल के बेतिया में प्रस्तावित आगमन को ले स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पश्चिम चंपारण के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को ले अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेशचन्द्रा को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान खाद्य संरक्षा अधिकारी सुदामा चौधरी तथा डॉ. अभिषेक रंजन को यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है वे राज्यपाल को दिए जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थ की जांच करेंगे। एक चिकित्सक दल को एम्बुलेंस के साथ तैनात किया गया है। जिसमें सोचिन्दर कुमार राय, डॉ. रामू राम के साथ अन्य कर्मी तैनात है। कारकेट के साथ डॉ. विनित दीवाकर, डॉ. मुन्ना यादव समेत आधा दर्जन चिकित्सा कर्मियों को तैनात किया गया है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पता...