पटना, फरवरी 2 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां के अभिभाषण पर कहा कि सब पुरानी बात है। हम तो 10 साल से सदन में हैं। राज्यपाल चाहे कोई भी आए हों, सभी जो सरकार देती है वही पढ़ते आए हैं। इसमें तो कई ऐसी योजनाएं हैं जिसे सरकार ने हमारी घोषणाओं को ही कॉपी किया। तेजस्वी ने कहा कि राज्यपाल के भाषण में हर जगह हरियाली है लेकिन वास्तविकता उससे अलग है। बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की क्या स्थिति है, वह किसी से छिपी नहीं है। दिनदहाड़े हत्या, दुष्कर्म, लूट, अपहरण और गोलीकांड जैसे वारदात हो रहे हैं। कई योजनाओं में भ्रष्टाचार है। ब्लॉक चले जाइए, थाना चले जाइए, हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। तेजस्वी ने पूछा कि देश में सबसे फिसड्डी राज्य बिहार क्यों है। अगर बिहार ने तरक्की की है तो दूसरे राज्यों की तरह आगे क्यों नहीं बढ़ पा रह...