बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर में वीआईपी मूवेंट को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्यपाल के दौरे को लेकर नगर पालिका ने अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। नगर पालिका की टीम को देखते ही हड़कंप मच गया। राज्यपाल के दौरे पर नगर पालिका प्रशासन ने ट्राली और जेसीबी लेकर सड़क पर उतरी। सोमवार को ईओ की अगुवाई में नगर पालिका प्रशासन की टीम ने तहसील मोड से लेकर रौता चौराहे पर सड़क के दोनों पट्टरियो पर सजे अवैध ठेलों को हटवाया। टीम ने तहसील मोड़ के पास सजी पटरियों पर सजी फास्ट फूड की दुकानों को हटाते हुए टीम शास्त्री चौक पहुंची। टीम ने सड़क की दोनों पट्टरियों पर सजे फलों के ठेले और अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। टीम शास्त्री चौक से होते हुए रौता चौराहे पर पहुंची। टीम ने पट्टरियों के दोनों तरफ अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण...