किशनगंज, फरवरी 7 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माननीय राज्यपाल महोदय के किशनगंज परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार देर संध्या समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पुलिस एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी निर्धारित समय के भीतर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा संबंधित प्रभारी पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक वीआईपी कार्यक्रम है, अतः प्रोटोकॉल के पालन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ल...