लखनऊ, फरवरी 10 -- -सत्ता पक्ष बोला डबल इंजन सरकार में यूपी में गरीबी रेखा से बाहर आए छह करोड़ लोग -नेता प्रतिपक्ष बोले बेटी की शादी में फसल बेचकर 10 ग्राम सोना नहीं दे सकता किसान लखनऊ, विशेष संवाददाता। सत्ता पक्ष और विपक्ष में टीका-टिप्पणियों के बीच मंगलवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए अभिभाषण का समर्थन किया। वहीं विपक्ष ने इसे जमीनी हकीकत से उलट बताया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि यूपी में डबल इंजन सरकार ने छह करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला। वहीं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि खुशहाली के दावों की स्थिति यह है कि आज किसान अपने सालभर की फसल बेचकर भी बेटी की शादी में 10 ग...