मिर्जापुर, नवम्बर 13 -- मिर्जापुर, संवाददाता। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बुधवार को अपने पैतृक गांव के भ्रमण के दौरान अदलहाट क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बहुप्रतीक्षित हाजीपुर ग्राम समूह पेयजल योजना शिलान्यास किया। इनमें विभिन्न संपर्क मार्गों और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों में सबसे पहले ग्राम पंचायत हाजीपुर में तालाब के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया, जिससे जलसंरक्षण और ग्राम के प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, ग्राम पंचायत हाजीपुर बभनी सम्पर्क पर जयप्रकाश के घर से सागर के खेत तक चौका कार्य (ईंटों से पक्की सड़क) का लोकार्पण किया। उन्होंने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बसावानपुर में संपर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया, जिससे मुख्य सड़क से बसावानपुर गांव की...