लखनऊ, फरवरी 9 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्यपाल का अभिभाषण भ्रष्टाचार में डूबी सरकार की झूठी तारीफों का महोत्सव ज्यादा नजर आता है। सरकारी कागजों पर हरियाली उगाने से जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता का विश्वास तोड़ने और परस्पर सद्भाव को नुकसान पहुंचाने का ही काम किया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश की प्रगति में गतिरोध पैदा हुआ है। समाजवादी सरकार में मेट्रो रेल जहां जितनी दूर चली थी, उसके आगे एक इंच भी नहीं चल सकी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के मुकाबले की एक एक्सप्रेस-वे नहीं है। अन्नदाता किसान बदहाल है। नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। नौकरियां है नहीं, प्रदेश में उद्योग बंद हो रहे है, पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ जलसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.