धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद, विशेष संवाददाता महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे। प्रतिमा की स्थापना गोल बिल्डिंग हीरक चौक के निकट की गई है। महाराणा प्रताप स्मारक समिति ट्रस्ट की ओर से इसका निर्माण किया गया है। समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूर्व सांसद पीएन सिंह के नेतृत्व में स्मारक समिति ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन, रांची में मिला। उनसे प्रतिमा के अनावरण करने का अनुरोध किया गया। अरुण सिंह ने बताया कि राज्यपाल ने अनुरोध स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल को इसके लिए स्मारपत्र भी दिया गया। होली के बाद की किसी तिथि को अनावरण की बात राज्यपाल ने की है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही तिथि तय कर राज्यपाल को इसकी सूचना दी जाएगी। इसके बाद अनावरण कार्यक्रम होगा। प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.