रुद्रपुर, फरवरी 22 -- पंतनगर। उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह आज (सोमवार) को गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि, पंतनगर में आयोजित उत्तराखंड राज्य अंतर विवि खेल-कूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। स्टीवेन्सन स्टेडियम में सोमवार प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान, 11:15 बजे दीप प्रज्ज्वलन तथा 11:20 बजे अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया जाएगा। विवि प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.