पटना, जनवरी 30 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें और हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित किये जाने का मुख्य कार्यक्रम गांधी घाट पर आयोजित किया गया। मौके पर सशस्त्र पुलिस की ओर से सलामी दी गई तथा दो मिनट की शोक सलामी भी दी गयी। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधा...