देहरादून, अगस्त 8 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व की भावनाओं के साथ हमें पीड़ितों के प्रति संवेदनशील रहते हुए सहयोग और मानवीय मूल्यों को और सुदृढ़ करना होगा। उन्होंने आपदा में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और बचाव कार्य में जुटे लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखण्ड की कल्पना पूरी नहीं हो सकती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सशक्तिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.