लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य कर विभाग में हाल ही में जारी हुई तबादला सूची में तमाम खामियां सामने आई हैं। तबादला सूची में एक मृत कर्मचारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। यही नहीं, एक दिव्यांग कर्मचारी को सचल दल इकाई में भेजने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा इस सूची में कम से कम सात कर्मचारी ऐसे हैं, जिनका प्रमोशन हो गया है और उन्हें अब जारी हुई तबादला सूची में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है। कुछ ऐसे कर्मचारियों का भी तबादला हुआ है, जो रिटायरमेंट के करीब हैं। संजीव उपाध्याय का तबादला आगरा में राज्य कर अधिकारी के तौर पर किया गया है। उनका निधन हो चुका है और बेटे को मृतक आश्रित में नौकरी भी दी जा चुकी है। हालांकि, संजीव का नाम ट्रांसफर सूची में है। रमेश कुमार मिश्र दिव्यांग हैं। उनका तबादला सचल दल इकाई में हाथरस में किया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.