पलामू, सितम्बर 7 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। तरहसी प्रखंड मुख्यालय से होकर मनातू, गया और चतरा जाने वाली प्रमुख सड़क पर स्थित राजोगाड़ी पुल के टूट जाने से इलाके की जीवन रेखा ही ठप हो गई है। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से कमलकेडिया, दीदरी, खैरात, शाहद, ओरिया, बेदानी, तरहसी समेत सैकड़ों गांवों का सीधा संपर्क प्रखंड और जिला मुख्यालय से कट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। लगातार हुई भारी बारिश ने इसकी स्थिति को और बिगाड़ दिया और आखिरकार पुल ध्वस्त हो गया। लोगों को मजबूरन दीदरी या कुंदरी जैसे वैकल्पिक रास्तों से कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है। यह रास्ता न केवल लंबा है, बल्कि खराब स्थिति में होने के कारण जोखिम भरा भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.