संभल, जनवरी 1 -- श्री सांई सेवा धाम समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को डॉ. नितिन दालभ के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें कोषाध्यक्ष चीनू राधू ने बीते वर्ष में हुए मंदिर जीर्णोद्धार का हिसाब सभी सदस्यों के सामने रखा। सदस्यों द्वारा मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए कुछ नये नियम बनाये गए। सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता की अपील की। अंत में सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से राजेश सूरी को 2026 का अध्यक्ष, विशाल सचिव, शरद गुप्ता कोषाध्यक्ष को मनोनीत किया गया। साथ ही बैठक के अंत में 31 जनवरी को मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...