प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल जिला इकाई प्रतापगढ़ का गठन मंगलवार को बिहार बाजार में किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के निर्देश पर कुंडा विधानसभा के हिंदू नेता राजेश साहू को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। अभय प्रताप सिंह को राष्ट्रीय बजरंगदल का जिलाध्यक्ष बनाया गया। परमाणु कक्कड़ को कुंडा ब्लॉक, राहुल तिवारी को बिहार ब्लॉक, अभिषेक यादव को लक्ष्मणपुर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया। सभी पदाधिकारियों की घोषणा संगठन मंत्री संजय दुबे ने किया। इस मौके पर हिमांशु यादव, राम कुमार पाल, आकाश सरोज, छोटू प्रजापति, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.