लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में भारतीय किसान यूनियन का विस्तार किया गया। इसमें राजेश शुक्ला को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया वहीं अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन सदैव किसान और मजदूरों के हक की आवाज उठाने के लिए तत्पर रहा है। संगठन आगे भी किसानों की समस्याओं को लेकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा। इस अवसर पर अनुराग मिश्रा, संजीव सिंह, मोहम्मद उस्मान, बृज बिहारी, चांद मोहम्मद, रंजीत सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...