बिहारशरीफ, मार्च 20 -- राजेश राम के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के धनेश्वरघाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को नंदू पासवान के नेतृत्व में बैठक हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की नियुक्ति पर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति आभार प्रकट किया। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि राजेश राम की नियुक्ति से पुराने कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है। मौके पर असगर भारती, विवेकानंद पासवान, किशोर कुमार, महताब चिश्ती, राजीव कुमार मुन्ना, कृष्ण दास, नवीन कुमार सिंह, शशि भूषण पटेल, बृजेश कुमार, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, सन्नी कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.