हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 24 -- बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस में तेज हुए घमासान को रोकने के लिए अब आलाकमान ने कमर कस ली है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत शीर्ष नेताओं ने बिहार के कांग्रेस विधायकों, एमएलसी, सांसद एवं अन्य नेताओं के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली में बैठक की। इसमें कई नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व को बदलने की मांग की। ऐसे में बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की छुट्टी होने की चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश संगठन में घमासान रोकने के लिए राहुल गांधी ने प्लान भी बनाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव के लिए आलाकमान की ओर से एक सर्च कमिटी गठित की जाएगी। कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर जून 2026 के बाद कोई निर्णय लिया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.