गंगापार, मार्च 17 -- क्षेत्र के चांडी गांव निवासी भाजपा के कार्यकर्ता, पूर्व महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे राजेश शुक्ल को भारतीय जनता पार्टी का यमुनापार जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है। सोमवार को स्थानीय साधूकुटी चौराहे पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। मंडल उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि उनकी कर्मठता, योग्यता और पार्टी के प्रति समर्पण भाव सभी कार्यकर्ताओं में प्रशंसनीय रहा। मौके पर श्यामधर द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, पुष्पराज सिंह, रिंकू सिंह, भूपेंद्र मिश्र, राजेश शुक्ल, नारायण शर्मा, सूर्या पटेल, सुखराज पटेल, अरविंद शुक्ल, विष्णु द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, ननकऊ भाई आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.