मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल सहित अन्य ने हर्ष जताया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी अपनी खोई गरिमा फिर से हासिल करेगी। एक साधारण कार्यकर्ता से विधायक तक का सफर करने वाले राजेश कुमार के साथ जिले का हर कार्यकर्ता खुद को जुड़ा महसूस करता है। इसका असर विधानसभा चुनाव में बेहतर होगा। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि राजेश कुमार के अध्यक्ष बनाए जाने से दलित समाज के बीच कांग्रेस की अच्छी छवि बनेगी। बधाई देने वालों में महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रितम, उमेश कुमार राम, मुकेश त्रिपाठी, महताब आलम सिद्दकी, चौधरी राशिद हुसैन, केदार सिंह पटेल, आनंद कुमार मोहित, डा शंभू राम, विकास कुमार टुल्लु, रविरंजन, अब्दुल वारिस सद्दाम, कौशल किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.