सीवान, मार्च 23 -- सीवान,हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के आंबेडकर नगर सामुदायिक भवन में दलित बस्ती में नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ राजेश राम के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशियां मनाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी ने वंचित दलित के हक की जो आवाज उठाई, उस आवाज को राजनीतिक शक्ति प्रदान करने के लिए बिहार में एक दलित के बेटा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। निश्चित रूप से जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी की बात जब राहुल गांधी कहते हैं तो इस आशाय से उनकी कथनी व करनी में स्पष्ट समानता दिखाई देती है। बिहार प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने कहा कि राजेश राम युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.