बलिया, सितम्बर 10 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन के निर्देश पर अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा का वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक चुनाव बुधवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद यादव, निर्वाचन अधिकारी भरत तिवारी व रामशब्द यादव की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें राजेश यादव अध्यक्ष, अमित मणि त्रिपाठी महासचिव, भगवती प्रसाद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील कुमार सिंह उपाध्यक्ष (दस वर्ष से ऊपर), अजय सिंह उपाध्यक्ष (दस वर्ष से नीचे), दीपक रावत कोषाध्यक्ष, अनिल सिंह संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), शिवेंद्र प्रताप कार्यकारिणी सदस्य (दस वर्ष से ऊपर) व नवरत्न यादव, शिवभूषण सिंह, अमित कुमार (दस वर्ष से नीचे) का चयन किया गया।इसकी सूचना चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, जनपद न्यायाधीश बलिया, डीएम, सिवि...