फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पंचायती राज विभाग ने गंगापार के लोगों को शादी विवाह में गेस्ट हाउस की हो रही समस्या को देखते हुये उत्सव भवन की सौगात दी है। उत्सव भवन राजेपुर राठौरी में बनाया जायेगा जिसमें 1 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए तीन हजार वर्ग मीटर जमीन चिन्हित कर ली गयी है। ग्राम पंचायत स्तर से ही उत्सव भवन का किराया तय किया जायेगा। जनपद के पिछड़े गंगापार क्षेत्र के मध्य बसे राजेपुर राठौरी में उत्सव भवन बनने से आस पास के दर्जनों गांव के लोगों को शादी विवाह के लिए सहूलियत मिलेगी। शादी विवाह के बदले ट्रेंड में अब गेस्ट हाउस का चलन बढ़ा है। लोग शादी विवाह गेस्ट हाउस या फिर होटलों में ही कर रहे हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को शहर में आकर अपने बेटे बेटियों के विवाह कार्य गेस्ट हाउस और ...