मोतिहारी, फरवरी 5 -- तेतरिया ,निसं। राजेपुर उत्क्रमित मध्य वद्यिालय के दव्यिांग 7 वीं वर्ग के छात्र अभिनय कुमार ने पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए 26वें पारा एथलेटक्सि चैंपियनशिप 2026 में दौड़ और लॉन्ग जंप में प्रथम आकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ। दिसम्बर में जिला स्तर पर गांधी मैदान मोतिहारी हुए पारा एथलेटक्सि चैंपियनशिप में अभिनय प्रथम स्थान आकर राज्य के लिए चयनित हुआ। जिसके बाद पूर्णिया में 1 और 2 फरवरी को हुए चैंपियनशिप में भाग लिया। 100 मीटर की दौड़ में पूरे राज्य में प्रथम तो लॉन्ग जंप में भी अपने प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिनय शरीर से 80 प्रतिशत दव्यिांग है जिसमें बायां पैर और हाथ से दव्यिांग है। पढ़ने में प्रतिभाशाली अभिनय के पिता का नाम देवेंद्र चौधरी है और माता का नाम स्व. रजनी देवी है। ...