मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मोतीपुर। राजेपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से अगवा युवती गुरुवार को न्यायालय पहुंच गई। उसे पुलिस ने अपने अभिरक्षा में लेकर बयान दर्ज कराया। राजेपुर ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने अपहरण की बात से इनकार किया है। उसने बताया कि अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी और उसने आरोपित युवक से शादी कर ली है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि युवती ने अपने पति के घर जाने की इच्छा जताई है, जिसके बाद उसे ससुराल वालों को सौंप दिया गया। युवती एक सप्ताह पहले घर से गायब हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...