फतेहपुर, फरवरी 15 -- जोनिहां। बेसिक शिक्षा विभाग के एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) संघ की जिला कार्यकारिणी का रविवार को चुनाव कार्यक्रम हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी आनंद प्रताप यादव एवं चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार निषाद रहे। हालांकि सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन कर लिया गया। जिसमें राजेन्द्र पटेल अध्यक्ष तो आशीष कुमार को महामंत्री पद की बागडोर मिली। संघ की एकता और आपसी विश्वास की मिसाल पेश करते हुए पूरी कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला के साथ स्वागत हुआ और बधाई दी गई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष एवं महामंत्री के अलावा कोषाध्यक्ष अनुपम चंद्र श्रीवास्तव, प्रवक्ता संजय सिंह बने। चुनाव अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शिता के साथ पूरी कर...