अलीगढ़, जुलाई 6 -- अलीगढ़ । श्री राजेंद्र सिंह चैलेंजर सीरीज का शुभारंभ क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को किया गया। पहला मैच वारियर्स क्रिकेट अकादमी और राजेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। राजेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सभी विकेट खो कर 90 रन ही बना सकी। राजेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी ने 52 रनों से जीत हासिल की। इस मौके पर कोच रिंकू दीक्षित, सेफ़ाली कपूर, रवि कुमार, नरेश कुमार, अनिकेत गुप्ता, वंशिका चौहान, जीतेन्द्र कुमार, तरन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.