बुलंदशहर, जनवरी 29 -- स्याना संवाददाता। तहसील बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 102 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए विभिन्न पदों के लिए मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे बार एसोसिएशन हॉल में प्रारंभ हुई। मतदान के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी खेमराज त्यागी ने मतगणना पूर्ण होने के पश्चात चुनाव परिणामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने 56 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट योगेंद्र सिंह को 46 मत मिले। एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने 10 मतों से विजयी हुए। सचिव पद पर ...