जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- बागबेड़ा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय को हाईस्कूल में प्रोन्नत करने को लेकर शुक्रवार को जिला पार्षद कविता परमार रांची में माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद से मिलीं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक को उन्होंने एक पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि बागबेड़ा समेत आसपास की 25 पंचायतों को मिलाकर एक भी हाईस्कूल नहीं है। इस क्षेत्र के लगभग 95 प्रतिशत बच्चे अभिवंचित, आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग के हैं, जो इस विद्यालय में पढ़ते हैं। ये दिहाड़ी मजदूरों के बच्चे हैं। ये बच्चे झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। हाईस्कूल दूर होने के कारण यहां के अधिकांश बच्चे बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। खासकर लड़कियां इससे प्रभावित हो रही हैं। वर्ष 2022 में जिला शिक्षा प्रारंभिक शिक्षा समिति ने इस विद्यालय को हाईस्कूल में प्रोन्नत करने का प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.