कोडरमा, फरवरी 16 -- कोडरमा। नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार उर्फ राजेंद्र जायसवाल ने सोमवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से आशीर्वाद मांगा और नगर के समग्र विकास का संकल्प दोहराया। जनसंपर्क अभियान के दौरान राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि झुमरी तिलैया को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने के लिए ठोस योजना के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का समर्थन मिला तो मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, जलापूर्ति और साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान में गुलाम जिलानी, समीर अहमद, सद्दाम, अरशद खान, मोहम्मद हुसैन, अली अफजल हुसैन, चांद आलम, नवनीत ओझा, उदय द्विवेदी, राजीव रंजन सिंह, शैलेश कुमार सोलू, भारत बक्शी, अजय मोदी, अजय पासवान अशोक पासवान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.