छपरा, फरवरी 21 -- देशभर से प्रतिभागियों ने की शिरकत छपरा। राजेंद्र कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स द्वारा वित्तीय साक्षरता पर ऑनलाइन पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों-उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली और मध्य प्रदेश-से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रो. अमित कुमार सिंह और म्युचुअल फंड्स ऑफ इंडिया के सीनियर कंसल्टेंट सूर्यकांत शर्मा ने अपनी विशेषज्ञता साझा की। दोनों वक्ताओं ने निवेश, जोखिम प्रबंधन तथा वित्तीय अनुशासन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई ने की, जबकि स्वागत भाषण प्राचार्य प्रो. उदय शंकर पांडेय ने दिया। संचालन ऑर्गेनाइजिंग सेक्र...