कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार उर्फ राजेंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को गुमो, आश्रम रोड, नवादा बस्ती और कोरियाडीह क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन व आशीर्वाद मांगा। प्रत्याशी राजेंद्र जायसवाल ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक बार उन्हें नगर अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पदभार संभालने के बाद वे शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता के सेवक बनकर काम करेंगे तथा लोगों के सुझाव और राय-मशविरा के आधार पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जनसंपर्क अभियान में नरेंद्र वर्मा, संतोष...