हल्द्वानी, मार्च 31 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मॉडलर पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह अधिकारी ने 31 वर्ष की सेवा पूर्ण कर अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। अधिकारी ने 1984 में वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जूलॉजी और बॉटनी विभाग में सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभाग में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शोधार्थियों को पौधों के निरूपण और ग्राफ अंकित करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। विभाग के सम्मान पट्ट भी अधिकारी द्वारा ही तैयार किए गए। समारोह में जगदीश, डॉ. नवीन पांडे, प्रो. किरन बर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.