मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर के दादर न्यू पुलिस लाइन मोहल्ला में राजू कुमार मांझी हत्याकांड में गिरफ्तार कबूतरी देवी, आरती देवी व संतोष कुमार मांझी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है। राजू की मां सुदामा देवी ने तीनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि प्रेम प्रसंग में विवाद होने पर एक सप्ताह पहले राजू के साथ राजू की प्रेमिका ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...