सीवान, दिसम्बर 31 -- सिसवन। राजू हत्याकांड अभी पुलिस उबड भी नहीं पाई थी की एक छोटे बच्चों की गोली लगने ने पुलिस को झकझोर कर रख दिया है। अपराधी ताबड़तोड़ लोगों की गोली मार रहे है। मंगलवार को गोली लगने से बच्चा घायल हो गया। पुलिस अभी तक राजू यादव के अपराधियों तक पहुंचने में विफल साबित हुई है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात तो पुलिस करती है मगर अभी भी पुलिस के हाथ खाली है। राजू यादव के भाई ने चार लोगों को नामजद आरोपित किया है मगर पुलिस अभी तक उन लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। तभी दूसरी ओर घोडपरास मारने वाले लोगों ने गोली मारकर मासूम को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...