पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्र संघ के महासचिव व युवा जदयू नेता राजू मंडल के निधन पर युवा समाजसेवी मुकेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि राजू कुमार मंडल की मौत उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने हमेशा मुझे मार्गदर्शन दिया है। समाज के लिए काम करने की प्रेरणा दी और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहे हैं। राजू मंडल मेरे लिए हमेशा जीवित रहेंगे। उनके विचार, संघर्ष और स्नेह हमेशा आगे बढ़ने की शक्ति देता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...