पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री व पूर्व जिला परिषद की सदस्य गुड़िया भारती ने जदयू के युवा जिलाध्यक्ष राजू मंडल के सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक संवेदना जतायी है। उन्होंने कहा कि राजू एक कर्मठ एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। अपने कुशल व्यवहार और सक्रिय राजनीति के कारण कम समय में अपनी अच्छी पकड़ और पहचान बना ली थी। अपने छात्र जीवन से हीं सक्रिय रूप में कार्य करते हुए पार्टी के दायित्व तक पहुंचे थे। उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...